Default avatar
राज
npub1ww6h...w5e6
शास्त्र तन्त्र भाषा इतिहास।
राज 1 year ago
प्रवृत्ति मार्ग में भी एैसी निवृत्ति साध्य।
राज 1 year ago
टिबेट सागर पुष्प। दीर्घजीवियों की एक वंश की रहस्यमय तथा रोमांचक कहानी। बहुत से ऐसे पुरातत्व से जुडे कहानियाँ आजकल प्रचलित हैं चीनिस्तान में। चित्रण तथा कला में उच्च गुणवत्ता पर ध्यान प्रत्यक्ष है। शीतकाल में बौद्ध श्रमणालय के दृष्य बहुत आकर्षक। परन्तु इन कहानियों में अन्त में सभी बातों का पूर्णतः भौतिकवादी व्याख्यान कर देते हैं। जैसे पाश्चात्य में स्टारवार्स के जेडै योद्धाओं के अलौकिक शक्तियों का कारण मिडिक्लोरियन जीवाणु बता दिया। इनके आधुनिकता में आध्यात्मिकता के लिए कोइ अवकाश नहीं।
राज 1 year ago
आर्खिमिडीस गतिजनक। आज से लगभग चालीस सहस्र वर्ष पश्चात की एक वैज्ञानिक काल्पनिक प्रपंच। मनुष्य पृथ्वी से पलायन होकर सेण्टौरी तारासमूह के अनेक ग्रहों में बसे हुए हैं। वहाँ के राज्यों में संघर्ष विकसित अविकसित मनुष्य जातियों में सम्बन्ध गुप्तचरों के रहस्य अभियान तथा प्रतिस्पर्द्धा की रोचक कहानी। थोडा जागरूकतावादी पर लेखक के पूर्व कृत्यों को चाहनेवालों के लिए अवश्य अनुशंसित। https://play.google.com/store/books/details?id=FN7vEAAAQBAJ
राज 1 year ago
'Fool me once, shame on...shame on you. Fool me—you can't get fooled again.'